जरुरी जानकारी | रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया सीमित दायरे में रहा और कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.39 प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये पर दबाव बना रहा।
मुंबई, 13 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया सीमित दायरे में रहा और कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.39 प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये पर दबाव बना रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की कारोबारी धारणा पर असर पड़ा, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के संदिग्ध हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 84.37 के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 84.39 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख लिए बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 84.39 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के बुनियादी मुद्रा और जिंस के सहायक उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह के अनुसार, डॉलर:रुपये की जोड़ी निकट भविष्य में 85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर सकती है। हालांकि, रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से यह गति धीमी हो सकती है।
सिंह ने कहा, ‘‘समर्थन 84.25/84 पर है और प्रतिरोध 84.50/84.75 पर है।’’
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.97 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 72.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 984.23 अंक की गिरावट के साथ 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 324.40 अंक गिरकर 23,559.05 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

