जरुरी जानकारी | रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 84.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रहा।
मुंबई, 21 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 84.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सतर्क रहे और जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों से दूर रहे।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.06 प्रति डॉलर पर खुला और पूरे सत्र के दौरान यह लगभग अपरिवर्तित बना रहा। कारोबार के अंत में रुपया 84.07 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 103.50 हो गया।
वायदा कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत बढ़कर 74.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसक्स 73.48 अंक घटकर 81,151.27 अंक पर और एनएसई निफ्टी 72.95 अंक की गिरावट के साथ 24,781.10 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 5,485.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

