जरुरी जानकारी | रुपया 83.97 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर घरेलू बाजार तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।
मुंबई, 13 अगस्त कमजोर घरेलू बाजार तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने भी कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।
रुपया सोमवार को भी 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण रुपया थोड़े नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करेगा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और कमजोर घरेलू बाजार भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाल सकते हैं।’’
हालांकि, फेडरल की नरम टिप्पणियों के बीच मिश्रित-से-कमजोर अमेरिकी डॉलर रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकता है। चौधरी ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह अमेरिका से आने वाले सीपीआई, खुदरा बिक्री और उपभोक्ता विश्वास के आंकड़ों से पहले सतर्क रह सकते हैं।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.19 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 692.89 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 78,956.03 अंक पर और निफ्टी 209 अंक या 0.85 प्रतिशत फिसलकर 24,139 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 4,680.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

