एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में 83.94 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच विदेशी कोषों की निकासी ने बेअसर कर दिया।

जरुरी जानकारी | रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, 16 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में 83.94 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच विदेशी कोषों की निकासी ने बेअसर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.93 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन जल्द ही इसकी दिशा नकारात्मक हो गई तथा कारोबार के दौरान यह दिन के निचले स्तर 83.96 प्रति डॉलर को छू गया। कारोबार के अंत में यह 83.94 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

रुपया बुधवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख ने रुपये को निचले स्तर पर सहारा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये में थोड़ी नकारात्मक प्रवृत्ति रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबार आज अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास और आवास आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपये का हाजिर मूल्य 83.75 रुपये से 84.25 रुपये के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.66 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,330.96 अंक बढ़कर 80,436.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 397.40 अंक बढ़कर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).