जरुरी जानकारी | कोविड को लेकर चिंता के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 74.88 पर नरमी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों और देश में आर्थिक सुधार प्रभावित होने की चिंताओं के बीच रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के अंत में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों और देश में आर्थिक सुधार प्रभावित होने की चिंताओं के बीच रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के अंत में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.65 पर खुला और बाद में यह तेजी कायम नहीं रह सकी और कारोबार के अंत में रुपया 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 74.64 और 74.98 के बीच घटता बढ़ता रहा।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.03 रह गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये पर दबाव बना रहा। निवेशकों को यह चिंता थी कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये सख्त लॉकडाऊन लगाया जा सकता है जिसकी वजह से देश का आर्थिक सुधार प्रभावित हो सकता है।
ब्रेंट क्रूड वायदा 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.64 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने सोमवार को 1,633.70 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

