एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे नरम हो प्रति डालर 72.43 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मासांत डॉलर की मांग बढ़ने और कच्चे तेल में उछाल के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपये पर बृहस्पतिवार को दबाव कायम हो गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.43 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे नरम हो प्रति डालर 72.43 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 25 फरवरी मासांत डॉलर की मांग बढ़ने और कच्चे तेल में उछाल के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपये पर बृहस्पतिवार को दबाव कायम हो गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.43 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में 72.35 पर खुलने के बाद रुपया अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान डॉलर का भाव 72.34 से 72.53 रुपये के बीच घटता बढ़ता रहा।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.77 रह गया।

बंबई शेयर बाजार बीएसई-30 सूचकांक 257.62 अंक की तेजी के साथ 51,039.31 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को 28,739.17 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).