एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे लुढ़ककर 82.73 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.73 के भाव पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे लुढ़ककर 82.73 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 फरवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.73 के भाव पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 के भाव पर कमजोर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी दिवस पर, बृहस्पतिवार को रुपया 82.64 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 104.55 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).