जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 21 जून अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर आ गया।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.13 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाद में यह एक पैसे के नुकसान से 82.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को रुपया 82.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.57 पर था।
ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

