एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 अप्रैल कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.10 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.11 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में सात पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 101.78 पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).