एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | राज्यों में लॉकडाऊन बढ़ने की आशंका से रुपया 52 पैसे लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आने के कारण भी रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई। सोमवार को डालर के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन एशियाई मुद्राओं के बीच सबसे खराब रहा।

जरुरी जानकारी | राज्यों में लॉकडाऊन बढ़ने की आशंका से रुपया 52 पैसे लुढ़का

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आने के कारण भी रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई। सोमवार को डालर के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन एशियाई मुद्राओं के बीच सबसे खराब रहा।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.80 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान 75.05 के दिन के निम्न स्तर को छू गया। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल में गिरावट आने से हालांकि, रुपये की गिरावट पर ब्रेक लग गया और अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.11 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सोमवार को 882.61 अंक गिरकर 47,949.42 अंक पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.55 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).