एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 82.24 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 82.24 रुपये के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 82.24 पर आया

मुंबई, 24 मार्च घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 82.24 रुपये के स्तर पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुपये पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 पर खुला। हालांकि घरेलू मुद्रा ने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की और पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट को दर्शाते हुए 82.24 पर आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.63 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 75.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 995 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).