एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर 82.41 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.41 प्रति डॉलर पर रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर 82.41 पर

मुंबई, 18 मई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.41 प्रति डॉलर पर रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कुछ मजबूती के साथ 82.36 पर खुला। बाद में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.41 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

रुपया बुधवार को 82.37 पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि रुपया शुरूआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ खुला। एशिया के अन्य देशों की मुद्राओं में गिरावट तथा तेल के दाम में हल्की तेजी से धारणा पर असर पड़ा।

उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिका में कर्ज सीमा को लेकर समझौता होने की उम्मीद से निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).