जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 38 पैसे गिरकर 81.78 प्रति डॉलर पर फिसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में सुस्ती के रुख और निवेशकों के जोखिम से बचने की प्रवृत्ति हावी रहने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे कमजोर होकर 81.78 के स्तर पर फिसल गया।
मुंबई, तीन अक्टूबर घरेलू बाजारों में सुस्ती के रुख और निवेशकों के जोखिम से बचने की प्रवृत्ति हावी रहने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे कमजोर होकर 81.78 के स्तर पर फिसल गया।
कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से भी रुपये की स्थिति पर असर पड़ा है।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.65 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और जल्द ही 81.78 के स्तर पर गिर गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में रुपये में 38 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 81.40 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 112.08 के स्तर पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई और एनएसई दोनों में ही शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फिर से भारतीय बाजारों से निकासी का रुख अपना लिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सितंबर के महीने में कुल 7,600 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

