एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रमुख उधारी दर को अपरिवर्तित रखने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे गिरकर 75.02 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला

मुंबई, 10 फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रमुख उधारी दर को अपरिवर्तित रखने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे गिरकर 75.02 पर आ गया।

आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में उदार रुख जारी रखने की बात कही।

आरबीआई ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर बरकरार रखा। यह लगातार 10वां मौका है जब आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। एमपीसी ने रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.90 पर खुला, और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.05 पर आ गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय इकाई, अमेरिकी मुद्रा की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी कोषों के बाहर जाने से प्रभावित हुई।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 95.53 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.59 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 892.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).