एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे गिरकर 82.32 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 (अस्थायी) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे गिरकर 82.32 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला

मुंबई, सात अक्टूबर अमेरिका मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 (अस्थायी) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.19 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये ने 82.43 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट लेकर 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 55 पैसे गिरकर 82.17 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 112.04 पर आ गया।

ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत चढ़कर 95.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स 30.81 अंक यानी 0.05 प्रतिशत गिरकर 58,191.29 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 17.15 अंक की गिरावट के साथ 17,314.65 अंक पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को विदेशी निवेशकों ने 279 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).