जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे फिसलकर 82.71 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 12 पैसे फिसलकर 82.71 प्रति डीलर पर आ गया।
मुंबई, दो नवंबर घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 12 पैसे फिसलकर 82.71 प्रति डीलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले रुपया बिना किसी घटबढ़ के खुला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.64 पर खुला और फिर गिरकर 82.71 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 111.22 पर आ गया।
वहीं, वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत चढ़कर 95.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

