एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.26 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 82.26 रुपये के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.26 पर आया

मुंबई, 29 मार्च विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 82.26 रुपये के स्तर पर आ गया।

हालांकि शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 82.26 पर खुला।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.16 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.58 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).