जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 75 से नीचे फिसला, 20 पैसे गिरकर 75.01 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से सोमवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे लुढ़ककर 75 से नीचे फिसल गया।
मुंबई, तीन अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से सोमवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे लुढ़ककर 75 से नीचे फिसल गया।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.91 रुपये प्रति डालर पर खुला और 74.88 से लेकर 75.03 रुपये के बीच घटबढ़ के बाद 75.01 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हो गया। पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में यह 20 पैसे नीचे रहा।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
इससे पहले शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर डालर- रुपये की विनिमय दर 74.81 रुपये प्रति डालर रही थी।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती आंकने वाला डालर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 93.45 पर पहुंच गया।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
विदेशी मु्द्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मुद्रा की निकासी, मजबूत होते डालर, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और कोविड- 19 के बढ़ते मामलों से रुपये में गिरावट रही।
वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल वायदा भाव 0.64 प्रतिशत गिरकर 43.24 डालर प्रति बैरल रहा।
इस बीच, विश्व में कोविड- 19 संक्रमित लोगों की संख्या 1.80 करोड़ के पार निकल गई है जबकि भारत में यह संख्या 18 लाख तक पहुंच चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

