जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे महजबूत हो प्रति डालर 73.22 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर सोमवार को प्रति डालर सात पैसे मजबूत होकर 73.22 (अनंतिम) पर बंद हुई।
मुंबई, 17 मई वैश्विक स्तर पर डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर सोमवार को प्रति डालर सात पैसे मजबूत होकर 73.22 (अनंतिम) पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर सुबह 73.24 पर खुला।
दिन में 73.16 के उच्च स्तर और 73.26 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले सात पैसे की मजबूती के साथ 73.22 प्रति डालर पर बंद हुई। शुक्रवार को डालर का बंद भाव 73.29 था।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 20 पैसे की तेजी आई है।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 90.23 पर था।
वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.19 प्रतिशत चढ़कर 68.84 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक सुधर कर 49,580.73 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए है। उन्होंने शुक्रवार को बाजार में 2,607.85 करोड़ रुपये की धन निकासी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

