जरुरी जानकारी | रुपये की दर डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में दो दिनों से जारी तेजी बृहस्पतिवार को थम गई। अन्य प्रमुख मुद्राओें के समक्ष अमेरिकी मुद्रा में तेजी लौटने और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया प्रति डॉलर नौ पैसे की हानि के साथ 73.66 पर बंद हुआ।
मुंबई, 10 दिसंबर रुपये में दो दिनों से जारी तेजी बृहस्पतिवार को थम गई। अन्य प्रमुख मुद्राओें के समक्ष अमेरिकी मुद्रा में तेजी लौटने और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया प्रति डॉलर नौ पैसे की हानि के साथ 73.66 पर बंद हुआ।
सुबह रुपया, प्रति डालर 73.68 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.62 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.77 के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.
बुधवार को रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की तेजी दर्शाती करीब सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.11 हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 143.62 अंक की गिरावट के साथ 45,959.88 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.24 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

