जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस टीके के बेहतर परीक्षण से तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रुपया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में नरमी, घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा कोरोना वायरस के टीके से जुड़ी खबर के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 56 पैसे की बढ़त लेकर 75.04 प्रति डॉलर पर पहुच गया। यह रुपये का तीन महीने का उच्चतम स्तर है।

मुंबई, दो जुलाई अमेरिकी मुद्रा में नरमी, घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा कोरोना वायरस के टीके से जुड़ी खबर के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 56 पैसे की बढ़त लेकर 75.04 प्रति डॉलर पर पहुच गया। यह रुपये का तीन महीने का उच्चतम स्तर है।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में रहने तथा डॉलर में नरमी रहने से रुपये को समर्थन मिला। दवा कंपनी फाइजर द्वारा कोरोना वायरस के टीके के सकारात्मक परिणाम आने की जानकारी दिये जाने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने कहा कि फाइजर की खबर के बाद निवेशकों ने जोखिम वाली मुद्राओं व संपत्तियों की ओर रुख किया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.51 पर खुला और कारोबार के दौरान चढ़ता गया। कारोबार के समाप्त होने के बाद शुरुआती आंकड़ों के आधार पर यह 75.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिवस की तुलना में 56 पैसे मजबूत है। बुधवार को रुपया 75.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान रुपया 74.99 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 75.53 प्रति डॉलर के निचले स्तर के दायरे में रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध के उप प्रमुख देवार्श वकील ने कहा कि रुपये ने डॉलर की नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के बीच 23 अप्रैल के बाद सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त दर्ज की।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार भागीदारों ने केंद्रीय बैंकों के अलग-थलग बने रहने से डॉलर की आवक की उम्मीद की है। टीके को लेकर सकारात्मक परिणाम की फाइजर की खबर ने भी धारणा को बल दिया।’’

दवा कंपनियों फाइजर और उसके जर्मन भागीदार बायोनटेक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के पहले चार प्रायोगिक टीकों का 45 लोगों पर शुरुआती परीक्षण किया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आये।

इस बीच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 96.94 पर आ गया।

कच्चा तेल के वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.40 प्रतिशत बढ़कर 42.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, दुनिया भर में कोविड-19 से जुड़े मामलों की संख्या 1.06 करोड़ को पार कर गयी है और मरने वालों की संख्या 5.16 लाख हो गयी है। भारत में, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 17,834 हो गयी और संक्रमण की संख्या बढ़कर 6,04,641 पर पहुंच गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका