जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे चढ़कर 83.24 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, चार जनवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से रुपये का लाभ सिमट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.32 के दिन के निचले स्तर और 83.21 के दिन के उच्चतम स्तर के बीच घट-बढ़ के बाद अंत में छह पैसे की तेजी दर्शाता 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 83.30 प्रति डॉलर था।
फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे से मिले-जुले संकेतों के बाद डॉलर के कमजोर रहने से रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी आई।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.16 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 490.97 अंक की बढ़त के 71,847.57 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,513.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

