जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.84 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में हल्की बढ़त के बीच बृहस्पतिवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे बढ़कर 73.84 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।
मुंबई, छह मई घरेलू शेयर बाजारों में हल्की बढ़त के बीच बृहस्पतिवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे बढ़कर 73.84 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.87 रुपये प्रति डालर पर हुई। उसके बाद यह कुछ और मजबूत होकर 73.84 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। यह दर पिछले दिन के मुकाबले सात पैसे ऊंची रही। शुरुआती कारोबार में एक समय स्थानीय मुद्रा 73.98 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर तक भी पहुंच गई थी।
पिछले दिन यानी बुधवार को स्थानीय मुद्रा 73.91 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।
रिलायंस सिक्युरिटीज ने एक शोध पत्र में कहा कि ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत बृहस्पतिवार को स्थिर रुख में हुई।
वहीं विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 91.31 पर पहुंच गया।
वहीं कच्चे तेल का वैश्विक बेंच मार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.20 प्रतिशत बढ़कर 69.10 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

