एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे दिन भी तेजी, 30 पैसे प्रति डॉलर मजबूत हो 74.36 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के कारण रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 74.36 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे दिन भी तेजी, 30 पैसे प्रति डॉलर मजबूत हो 74.36 पर बंद

मुंबई, 28 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के कारण रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 74.36 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.49 प्रति डॉलर पर खुला। उसके बाद कारोबार के दौरान यह 74.29 से 74.50 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की तेजी दर्शाता 74.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई है जिस दौरान रुपया 65 पैसे मजबूत हुआ है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.03 हो गया।

इस बीच, वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.54 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 789.70 अंकों की तेजी के साथ 49,733.84 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,454.75 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).