जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार चौथे सत्र में तेजी, डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई और डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 दिसंबर विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई और डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा की शुरुआत डॉलर के मुकाबले 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही यह और चढ़कर 73.34 रुपये की ऊंचाई तक गया। वहीं कारोबार के दौरान उसने 73.44 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को भी छुआ। अंत में रुपया 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह दर पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे ऊंची रही।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत गिरकर 90.04 पर आ गया।
एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और मंगलवार को उन्होंने 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 51.49 डॉर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
पिछले चार कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 42 पैसे की तेजी आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

