जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 74.79 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 74.79 रुपये प्रति डालर पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी दो दिवसीय बैठक से पहले बाजार में सतर्कता का रुख है।

मुंबई, 28 जुलाई अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 74.79 रुपये प्रति डालर पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी दो दिवसीय बैठक से पहले बाजार में सतर्कता का रुख है।

कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 74.86 रुपये प्रति डालर पर नीचे खुला लेकिन जल्दी ही यह वापस चढ़ गया और 74.79 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। जो कि पिछले दिन के बंद भाव 74.83 रुपये के मुकाबले चार पैसे ऊपर रहा।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को मापने वाला डालर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत बढ़कर 93.80 अंक पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत और कच्चे तेल के स्थिर चल रहे दाम से रुपये को समर्थन मिला है। हालांकि, विदेशी कोषों की निकासी और कोविड-19 को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.09 प्रतिशत बढ़कर 43.45 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड