जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी, 11 पैसे बढ़कर 73.94 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सुधार देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 73.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 11 जनवरी रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सुधार देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 73.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.94 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 73.83 के उच्चस्तर और 74.00 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 11 पैसे की मजबूती के साथ 73.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.05 प्रति डॉलर था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 95.88 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.10 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 221.26 अंक की बढ़त के साथ 60,616.89 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 124.23 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘"जोखिम वाली संपत्तियों में उछाल के बाद मंगलवार के कारोबार में रुपये में बढ़ोतरी हुई। दिन में यह 73.83 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जहां संभवत: रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के बाद इसमें कुछ गिरावट आई। हालांकि, यह 28 सितंबर के बाद के अपने सबसे मजबूत स्तर पर बंद हुआ।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

