एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी, 17 पैसे और मजबूत हो प्रति डालर 73.05 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की मजबूती के साथ 73.05 (अनंतिम) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी, 17 पैसे और मजबूत हो प्रति डालर 73.05 पर

मुंबई, 18 मई वैश्विक स्तर पर डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की मजबूती के साथ 73.05 (अनंतिम) पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर सुबह 73.24 रुपये पर खुला।

दिन में यह 72.95 के उच्च स्तर और 73.18 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 73.05 प्रति डालर पर बंद हुई। सोमवार को डालर का बंद भाव 73.22 था।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में कुल मिला कर 37 पैसे की मजबूती आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.40 प्रतिशत गिरकर 89.80 पर था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 612.60 अंक सुधर कर 50,193.33 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.86 प्रतिशत चढ़कर 70.06 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को बाजार में 2,255.84 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).