एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 पैसे मजबूत हो 73.51 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी कायम रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डालर की नरमी के बीच शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 73.51 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 पैसे मजबूत हो 73.51 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, सात मई भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी कायम रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डालर की नरमी के बीच शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 73.51 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.62 पर खुली। इसने दिन में डालर 73.50-73.76 के बीच रहा। बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.51 रुपये प्रति डॉलर थी। यह रुपये में 27 पैसे की मजूती दर्शाता है।

बृहस्पतिवार को डालर का बंद भाव 73.78 रुपये था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 90.78 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 256.71 अंक की तेजी के साथ 49,206.47 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,222.58 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत घटकर 67.98 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).