एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार दूसरे दिन बुधवार को तेजी बनी रही। घरेलू शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी डालर के अन्य मुद्राओं के समक्ष नरम होने के बीच रुपया प्रति डालर 12 पैसे और सुधर कर 73.05 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ

मुंबई, 20 जनवरी रुपये में लगातार दूसरे दिन बुधवार को तेजी बनी रही। घरेलू शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी डालर के अन्य मुद्राओं के समक्ष नरम होने के बीच रुपया प्रति डालर 12 पैसे और सुधर कर 73.05 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.11 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.05 के ऊपरी स्तर तथा 73.14 के निचले स्तर तक भी गया। अंत में रुपये की विनिमय दर 73.05 पर टिकी। पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में यह 12 पैसे की तेजी दर्शाता है।

मंगलवार को रुपया 73.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 90.43 पर आ गया। यह डालर की कमजोरी का सूचक है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 257.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56.29 डालर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).