एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे बढ़कर 83.44 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा तथा कच्चे तेल की कीमतों के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे बढ़कर 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे बढ़कर 83.44 प्रति डॉलर पर

मुंबई, आठ जुलाई अमेरिकी मुद्रा तथा कच्चे तेल की कीमतों के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे बढ़कर 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला और रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.45 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.86 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 174.57 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 79,822.03 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.05 अंक या 0.05 प्रतिशत फिसलकर 24,310.80 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,241.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).