जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलआईसी का आईपीओ खुलने और उससे विदेशी पूंजी के प्रवाह के अनुमान के बल पर रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 76.40 पर खुला।
मुंबई, चार मई एलआईसी का आईपीओ खुलने और उससे विदेशी पूंजी के प्रवाह के अनुमान के बल पर रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 76.40 पर खुला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.46 पर खुला और बढ़त दर्ज करते हुए 76.40 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे की तेजी दर्शाता है।
पिछले कारोबारी सत्र, सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 76.48 पर बंद हुआ था।
एलआईसी का आईपीओ खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के लिए चार मई से नौ मई तक खुला रहेगा।
एलआईसी ने आईपीओ के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है। निर्गम के दौरान बिक्री के लिए 22.13 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.51 पर आ गया।
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.99 प्रतिशत बढ़कर 106.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,853.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

