एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान आठ पैसे मजबूत होकर 72.89 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़ा

मुंबई, नौ फरवरी घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान आठ पैसे मजबूत होकर 72.89 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.87 पर खुली और शुरुआती सौदों में थोड़ी गिरावट के साथ 72.89 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 72.97 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 1,876.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 90.73 के स्तर पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 फीसदी बढ़कर 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).