जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 73.66 पर खुला।
मुंबई, 15 सितंबर भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 73.66 पर खुला।
अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले डॉलर में तेजी देखी गई, जिसके चलते घरेलू मुद्रा एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही थी।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी रुपये की बढ़त को सीमित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.68 पर खुला और फिर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 73.66 पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये ने 73.71 के निचले स्तर को छुआ। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.63 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.63 प्रतिशत बढ़कर 74.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

