जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे बढ़कर 77.59 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बााजर में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 77.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 27 मई घरेलू शेयर बााजर में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 77.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया एक सीमित दायरे में रहा। राजकोषीय घाटा बढ़ने की चिंता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर कुछ दबाव रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.60 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.57 से लेकर 77.67 के दायरे में रहा। अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 77.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया 77.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएसई में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 632.13 अंक की तेजी के साथ 54,884.66 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 101.78 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत बढ़कर 118.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेश संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,597.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

