जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के बाजार से किनारा किये रहने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.37 पर बंद हुआ।
मुंबई, 11 दिसंबर ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के बाजार से किनारा किये रहने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.37 पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला लेकिन विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व इसी सप्ताह मौद्रिक नीति पर अपने निर्णय की घोषणा कर सकता है।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भविष्य में संभावित ब्याज दरों में कटौती के बारे में संकेतक के लिए निवेशक कल होने वाली एफओएमसी बैठक पर बारीकी से नजर रखेंगे।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.39 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.37-83-39 के दायरे में घूमने के बाद अंत में तीन पैसे की तेजी के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को रुपया चार पैसे गिरकर 83.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.67 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.93 अंक की बढ़त के साथ 69,928.53 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,261.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

