एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.22 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारा के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.22 पर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.22 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 अक्टूबर घरेलू बाजारा के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.22 पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से भारतीय मुद्रा पर असर पड़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.20 पर खुला और फिर 83.22 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में तीन पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.77 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,005.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).