एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल कीमतों और डॉलर में नरमी आने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.19 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 सितंबर कच्चे तेल कीमतों और डॉलर में नरमी आने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.19 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपये की बढ़त पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 पर अपरिवर्तित रुख लिए खुला। दिन में इसमें 83.25 से 83.13 प्रति डॉलर के सीमित दायरे में कारोबार हुआ। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से तीन पैसे मजबूत होकर 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिज़र्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अप्रैल-जून की अवधि में भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) कम होकर 9.2 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 1.1 प्रतिशत रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.17 पर रहा। जबकि कल यह 106.84 के 10 माह के उच्च स्तर को छू गया था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत घटकर 96 डॉलर प्रति बैरल के भाव रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 610.37 अंक की गिरावट के साथ 65,508.32 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,364.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).