एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थायीय शेयर बाजारों में तेजी तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे बढ़कर 83.37 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 जून स्थायीय शेयर बाजारों में तेजी तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे बढ़कर 83.37 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से रुपये का लाभ सिमट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिय बाजार में रुपया 83.39 पर मजबूत खुलने के बाद 83.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाद में यह 83.37 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की तेजी है।

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 83.43 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की एक तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 104.90 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 85.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).