जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 83.30 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 83.30 पर पहुंच गया।
मुंबई, 23 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 83.30 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 83.30 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 83.36 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 106.09 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 87.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,915.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

