जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ 83.24 पर रहा।
मुंबई, 16 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ 83.24 पर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रास्फीति में गिरावट, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में वृद्धि और व्यापार घाटे में सुधार से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव खासकर इज़राइल-हमास संघर्ष ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.24 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.53 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 317.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

