एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की बढ़त के साथ 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की बढ़त के साथ 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.20 प्रति डॉलर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.15 से 83.24 के दायरे में करोबार करने के बाद अंत में 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्ज की।

मंगलवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 105.73 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 393.69 अंक की बढ़त के साथ 66,473.05 अंक पर, निफ्टी 121.50 अंक के लाभ से 19,811.35 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,005.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).