एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.52 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ 83.52 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये को मिले समर्थन को कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत ने प्रभावित किया।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.52 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 12 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ 83.52 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये को मिले समर्थन को कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत ने प्रभावित किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार के ताजा सर्वकालिक ऊंचाई को छूने से रुपये में मजबूती आई। डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.53 पर खुला लेकिन कारोबार के दौरान यह 83.49 के उच्च स्तर और 83.55 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की मजबूती के साथ 83.52 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कमजोर डॉलर के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। इसका कारण मुद्रास्फीति में कमी से सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।’’

मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद सितंबर में ब्याज दर में कटौती की संभावना लगभग 90 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह भी रुपये को समर्थन दे सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से तेज उछाल पर लगाम लग सकती है। कारोबारी भारत के आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) और सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं।’’

डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 83.25 रुपये से 83.80 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 104.39 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत बढ़कर 86.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 622 अंक की तेजी के साथ 80,519.34 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 186.15 अंक की तेजी के साथ 24,502.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,137.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).