जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.88 रुपये प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे मजबूत होकर 83.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 29 अगस्त वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे मजबूत होकर 83.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.92 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.97 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.92 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,347.53 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

