जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और करोबार के अंत में रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, पांच सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और करोबार के अंत में रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक बाजार और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताओं के कारण रुपये में थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह देखा गया। इसके अलावा, आयातकों की डॉलर मांग ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.98 प्रति डॉलर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.97 प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर को छू गया। कारोबार के अंत में रुपया 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की तेजी है।
बुधवार को रुपया एक महीने में दूसरी बार 84 प्रति डॉलर के स्तर को लांघने के बाद अंत में तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (कमोडिटीज एंड करेंसीज) मनीष शर्मा ने कहा, ‘‘भारतीय रुपया जो लगातार रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर रहा था, उसने सीमित दायरे में कारोबार किया, क्योंकि यह नकारात्मक वैश्विक संकेतों और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के बीच फंसा रहा।’’
शर्मा ने आगे कहा कि आयातकों द्वारा अपने तत्काल और वायदा भुगतानों को पूरा करने के लिए डॉलर की मांग के कारण रुपये पर दबाव था। पिछले महीने से कई ऐसे मौके आए हैं, जब रिजर्व बैंक ने 84 के स्तर के करीब रुपये का बचाव किया।
शर्मा के अनुसार, रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले महीने के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 681.69 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया, जिससे पता चलता है कि केंद्रीय बैंक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच डॉलर खरीद रहा है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 101.20 रह गया।
वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 151.48 अंक गिरकर 82,201.16 अंक पर और निफ्टी 53.60 अंक गिरकर 25,145.10 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 975.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

