जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.47 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया और चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.47 पर पहुंच गया।
मुंबई, 15 मई घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया और चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.47 पर पहुंच गया।
हालांकि, निरंतर विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला और तेजी को सीमित किया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा खरीदने और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के डॉलर बेचने के बीच अमेरिकी डॉलर और रुपये के सीमित दायरे में रहने का अनुमान है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.49 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.47 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 83.51 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.93 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,065.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

