एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 पर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 12 अक्टूबर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 पर खुला। फिर 83.13 से 83.17 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.69 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 421.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).