जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 जून घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला तथा तेजी को सीमित किया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.56 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.59 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.25 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की चढ़कर 82.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

