जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने के कारण रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी दर्शाता 83.23 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 19 अक्टूबर भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने के कारण रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी दर्शाता 83.23 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने बताया कि हालांकि, विदेशी कोषों की निकासी तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.26 पर खुला। दिन में यह 83.23 के उच्चतम और 83.28 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 83.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, घरेलू बाजारों के कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में तेजी के दबाव में बृहस्पतिवार को रुपये में गिरावट आई। एफआईआई की बिकवाली का भी रुपये पर असर पड़ा।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 106.61 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.78 अंक की गिरावट के साथ 65,629.24 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

