जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 83.06 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 83.06 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों के बाद डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी से भी रुपये पर दबाव पड़ा।
उन्होंने कहा कि निवेशक बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के नीतिगत निर्णय से पहले सतर्क बने हुए हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.16 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 83.02-83.17 के दायरे में रहा।
कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.06 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है।
इससे पहले रुपया बुधवार को सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा था और 21 पैसे बढ़कर 83.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 105.51 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत गिरकर 92.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई सेंसेक्स 570.60 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 66,230.24 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 159.05 अंक या 0.8 प्रतिशत गिरकर 19,742.35 पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,110.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

